राष्ट्रीय स्तर के अभियान में भी किया क्वालीफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के जीआई कॉटेस्ट वेलनेस बिफोर इलनेस प्रोटेक्शन फर्स्ट, के तहत हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल में एक प्रतियोगिता कराई गई थी। 13 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चले इस अभियान में प्रदेश के सभी डाक घरों ने हिस्सा लिया। आयोजन में उपमंडल परवाणू के निरीक्षक प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में 2584 पॉलिसी व 11,20,031 रुपये का प्रीमियम अर्जित कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के अभियान के लिए क्वालीफाई करने वाला हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल का पहला डाक उपमंडल बन गया है।
इस अभियान के तहत परमाणू उपमंडल के नवीन भारती ने 1559 पाॅलिसी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और पर्यवेक्षक शांता कुमार ने 1025 पालिसी कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा शाखा डाकपाल खिल्लियां के राजेंद्र सिंह ने 297 पालिसी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। निरीक्षक प्रमोद कुमार ने सभी कर्मचारियों और लोगों का इस अभियान में उनके योगदान के लिए आभार जताया।