फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अस्पताल में पुरानी मशीन से हो रहे अल्ट्रासाउंड

Sat, 09 Nov 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन ने नई मशीन के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र
विज्ञापन

काफी वर्ष पुरानी है अल्ट्रासाउंड मशीन, जब तब हो जाती है खराब
रोजाना होते है 40 से अधिक अल्ट्रासाउंड, बाहर होते हैं काफी महंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड का कार्य काफी पुरानी मशीन से चल रहा है। ऐसे में कई बार-बार मशीन में तकनीकी खराबी आ जाती है और कई बार मशीन कार्य करना भी बंद कर देती है। ऐसे में इतने बड़े अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने का काम रुक जाता है औ मरीजों को परेशान होना पड़ता है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने उच्चाधिकारियों को नई अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने के लिए पत्र भी लिखा है।
इसी के साथ बीते दिनों अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल से भी मुलाकात कर अल्ट्रासाउंड मशीन के बारे में बताया और पत्र दिया है। गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन के अलावा जिला शिमला और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। पथरी समेत अन्य बीमारी की शिकायत को लेकर मरीज अस्पताल आते हैं। इन मरीजों को डॉक्टर अल्ट्रासाउंड कराने के लिखते हैं। इसी के साथ गर्भवती महिलाओं के भी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होते हैं।
विज्ञापन

इस तरह देखा जाए तो रोजाना क्षेत्रीय अस्पताल में 40 से अधिक अल्ट्रासाउंड होते हैं। कई बार अल्ट्रासाउंड मशीन अचानक कार्य करना बंद कर देती है। इसके बाद काफी देर रेडियोलॉजिस्ट को रुकना पड़ता है। हालांकि मशीन से फिर कार्य तो शुरू हो जाता है। लेकिन मशीन पुरानी होने के कारण काफी दिक्कतें आती हैं। अस्पताल में निशुल्क अल्ट्रासाउंड होते हैं। जबकि मरीज अगर बाहरी लैब में अल्ट्रासाउंड करवाए तो उन्हें 300 से 1000 रुपये तक देने पड़ते हैं। इन सब चीजों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन की स्वीकृति देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

इनसेट
क्षेत्रीय अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र सौंपा गया है। उम्मीद है कि जल्द स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मरीजों को अस्पताल में बेहतरीन सुविधा मिले इसके लिए अस्पताल में योजना बनाई की जा रही है।
-डॉ. संदीप जैन
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें