फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चिट्टे के मामले में एक अन्य आरोपी चौपाल से गिरफ्तार

Sat, 09 Nov 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से धर्मपुर में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर कार्रवाई
विज्ञापन

अब गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चिट्टे के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की निशानदेही पर एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी पुलिस ने चौपाल से की है। जिसमें आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस की ओर से कोर्ट में पेश किया जा रहा है। जिसमें कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
पुलिस जानकारी के अनुसार धर्मपुर थाना में सूचना मिली कि एक गाड़ी चंडीगढ़ से सनवारा शिमला की तरफ आ रही है। जिसमें तीन युवक सवार है जो अपने साथ भारी मात्रा में चिट्टा बेचने के लिए जा रहे हैं। इस सूचना पर उक्त विशेष अन्वेषण टीम की ओर से त्वरित कार्यवाही करते हुए सनवारा टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी की गई। इस दौरान चंडीगढ़ से सोलन की तरफ आ रही उस गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया। गाड़ी में बैठे दो युवक वर्तिक चौहान निवासी बुखोल भवन धीगुधार रोड शिमला और राहुल दीवान निवासी गांव चौहाग डाकघर मड़ावग तहसील चौपाल जिला शिमला से 16 ग्राम चिट्टा पकड़ा। जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच के दौरान मामले में संलिप्त गाड़ी को जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर जांच आगे बढ़ाई गई और मामले में संलिप्त तीसरा आरोपी क्षितिज निवासी गांव पुजारली डाकघर मड़ावग चौपाल जिला शिमला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें