फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सनवारा में 5.98 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की थी विशेष जांच
विज्ञापन

स्कूटी की तलाशी में मिला नशीला पदार्थ
अदालत से दोनों आरोपियों का चार दिन का रिमांड मिला
एक आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज है एनडीपीएस का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला पुलिस सोलन की विशेष अन्वेषण इकाई ने सनवारा टोल प्लाजा के समीप दो युवकों को 5.98 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक टीएसडी वर्मा ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टोल प्लाजा के पास विशेष नाकाबंदी और यातायात जांच की जा रही थी। इसी दौरान परवाणू की ओर से आ रही एक स्कूटी को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार दोनों युवकों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय शर्मा निवासी कोटलानाला जिला सोलन तथा साहिल चौहान निवासी गांव भोलारड़ा, जुब्बल जिला शिमला, वर्तमान निवासी टैंक रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धर्मपुर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को चार दिन का रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विनय शर्मा के खिलाफ पहले भी सदर थाना सोलन में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अब दूसरे आरोपी साहिल चौहान के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि नशे के कारोबार की सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य तस्करों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें