फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के सामने दो गुटो में बहस, पुलिस ने करवाया मामला शांत

विज्ञापन
परवाणू में जनमंच के चलते दो गुटो में बहस के बाद मामला शांत करवाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन/परवाणू। जनमंच कार्यक्रम में पानी की समस्या को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के सामने दो गुटों में बहस हो गई। इसे लेकर माहौल गर्म हो गया। समस्या रखने के बाद दोनों गुटों में लगभग 15 मिनट तक बहस होती रही। वहीं प्रदर्शनी का अवलोकन करते पूर्व सिविल इंजीनियर अशोक बत्रा मंत्री के पास फरियाद लेकर पहुंच गए। जैसे ही उन्हें पुलिस ने पीछे किया तो वह जोर-जोर से बोलने लगे। जनमंच के बाद ईओ परवाणू के साथ बात को लेकर बहस कर दी। इसके बाद पुलिस ने मामला शांत करवाया और शांति से बात करने के लिए कहा।
विज्ञापन

हुआ यूं कि पूर्व बीडीसी सदस्य हेमंत शर्मा ने टकसाल गांव को पानी नहीं मिलने की समस्या रखी और कहा कि टकसाल को पानी अंबोटा में प्राकृतिक जल स्रोत से आता था। वर्तमान में यहां पानी की किल्लत है और पानी नहीं आता है। पंचायत ने हिमुडा से पानी लेकर कुछ समय तक समस्या का समाधान किया जिस पर लगभग सात लाख तक का खर्चा आया।
उन्होंने प्रश्न किया कि जब पानी निशुल्क प्राकृतिक स्रोत से मिल रहा था तो हिमुडा से पानी लेने की क्या आवश्यकता थी। इसी दौरान साथ लगते गांव के लोग बीच में आ गए और पानी हमारा है, हम क्यों दें बात कह दी। इस पर दोनों गांवों में बहस शुरू हो गई। हेमंत ने कहा कि जिन लोगों ने यह पानी रोका है, वे इस पानी को लेकर मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन

सीटू अध्यक्ष ओमदत्त शर्मा और अमित ठाकुर ने टकसाल में सड़क मार्ग नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि सड़क की हालत काफी खराब है और लोग परेशान होते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने मौजूदा अधिकारियों और एसडीएम संजीव धीमान को आदेश दिए कि 15 दिन में अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए।
भूमाफिया हैं हिमुडा : राजन पराशर
राजन पराशर ने कहा कि हिमुडा उनके लिए भूमाफिया है। उन्होंने कहा कि जब हिमुडा ने जमीन ली थी तो कहा था कि उन्होंने सस्ती दरों पर प्लॉट देने की बात कही थी लेकिन आज तक उन्हें प्लॉट नहीं मिला है। शामलात भूमि भी अब हिमुडा ने बेचना शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कई लोग बेरोजगार हैं और उनके लिए कोई भी रोजगार नहीं है। उनका खर्च खेतीबाड़ी से चलता है। उन्होंने मांग की कि ग्रामीणों को 300 बीघा जमीन में से 10 बीघा का प्लॉट दे दें।
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की पाइप नहीं जाने देंगे गांव से
कामली वार्ड के यशपाल ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की पाइप से गांव को नहीं जोड़ा गया है। इसे लेकर काम नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की पाइप कामली गांव से निकाली जा रही है। उसमें गांव के हिस्से को नहीं जोड़ा जा रहा है। इसे लेकर मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने जल शक्ति विभाग को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।
कनेक्शन लगा नहीं, जारी कर दिया बिल
जनमंच के दौरान टकसाल के निवासी ने बताया कि गांव में पेयजल कनेक्शन लगा नहीं लेकिन जल शक्ति विभाग ने बिल जारी कर दिया है। इसे लेकर विभाग को कनेक्शन लगाने के निर्देश मौके पर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें