फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लोनिवि को क्षय रोग अस्पताल की सड़क को ठीक करने के आदेश

Thu, 19 Oct 2023 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
धर्मपुर के क्षय रोग अस्पताल में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त मनम
विज्ञापन
टीबी अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक
विज्ञापन

वर्ष 2023-24 के विभिन्न अहम मुद्दों पर उपायुक्त से की चर्चा
वार्षिक बजट 2,98,000 रुपये को भी बैठक में दी गई मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षय रोग अस्पताल धर्मपुर में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई, जिसमें रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष व उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने अध्यक्षता की। इस दौरान कई बिंदुओं पर विचार करने और 12वें वार्षिक बजट आवंटन के लिए मंजूरी ली गई। वहीं उपायुक्त ने बेहतर सेवाएं देने के लिए भी चिकित्सकों को निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में आ रही दिक्कतों का जल्द हल निकालने के लिए कहा। वर्ष 2023-24 के विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद वार्षिक बजट राशि 2,98,000 रुपये को बैठक में मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन

वहीं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को कहा कि जल्द क्षय रोग अस्पताल को आने वाली सड़क को सुधारा जाए। इसी के साथ मरीजों के वार्डों, एसटीडीसी छात्रावास परिसर के नवीनीकरण के लिए निविदा प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। अस्पताल परिसर और आसपास स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए ग्राम पंचायत प्रधान धर्मपुर को कहा। उन्होंने कहा कि यहां पर राज्य स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू होना है। इससे पहले इस कार्य को पूरा किया जाए। बैठक के बाद उपायुक्त ने क्षय रोग अस्पताल का निरीक्षण भी किया और मरीजों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मरीजों को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछा और संतोष जताया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंजू बहल, एसएमओ डॉ. राकेश पंवर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवाड़ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

धर्मपुर के क्षय रोग अस्पताल में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त मनम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें