फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहनों से टकराने के बाद कालका-शिमला एनएच पर पलटा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर सनवारा रेलवे ओवरब्रिज के समीप टाइलों से लदा एक ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने से पहले तीन वाहनों से टकराया। इन वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं और बड़ा हादसा होने से भी बचा हैं।
विज्ञापन

वीकेंड होने के चलते एनएच पर वाहनों की अधिक आवाजाही से घटना स्थल पर जाम की समस्या से भी स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस दौरान जाम खुलवाया और वाहनों को आवाजाही के लिए बहाल किया।
जानकारी के अनुसार कालका-शिमला हाईवे पर सनवारा के समीप एक धर्मपुर से परवाणू की ओर जा रहे एक ट्रक अचानक पलट गया। इस ट्रक की ब्रेक फेल हो जाने से सड़क पर पलटा है। यह ट्रक टाइलें लेकर जा रहा था। यह ट्रक सड़क पर पलटने से पहले दो पिकअप और एक टाटा-407 से भी टकराया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने धर्मपुर पुलिस को सूचना दी। उधर, पुलिस थाना धर्मपुर के प्रभारी दयाराम ठाकुर ने इसकी पुष्टी कर बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया था। पुलिस ने एनएच को बहाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें