फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में दूध, खाद्य तेलों, देसी घी और बेसन समेत सात सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने परवाणू में दबिश देकर खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे। कार्रवाई के दौरान दूध के दो, सरसों तेल के दो, रिफाइंड, पाम ऑयल, देसी घी और बेसन का एक-एक सैंपल भरा। इन सैंपलों को अब जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट 14 दिनों के अंदर आएगी। यदि सैंपलों में किसी प्रकार की खामी पाई जाएगी तो कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

सभी सैंपल परवाणू से भरे गए हैं। इससे पहले भी विभाग ने खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे थे जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर कार्रवाई की है। उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने कहा कि गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कारोबारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम समय-समय पर शिकायत और औचक निरीक्षण के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें