फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन से बीएस-4 ट्रक अब दिल्ली माल नहीं ले जा पाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक यूनियन में केवल 2 हजार ट्रक ही हैं बीएस-6
विज्ञापन

आठ हजार ट्रकों पर छाया संकट, संचालक भी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बीएस-6 से कम इंजन वाले ट्रक दिल्ली सामान लेकर नहीं जा पाएंगे। इससे ट्रक यूनियन नालागढ़ को एक बड़ा झटका लगा है और यूनियन के करीब आठ हजार ट्रकों पर इसका सीधा असर पड़ा है। ट्रक यूनियन में सबसे अधिक बीएस-4 ट्रक हैं। अब यह कोई भी ट्रक दिल्ली सामान लेकर नहीं जा पाएगा। बीएस-4 को भी दिल्ली जाने से बाॅर्डर पर रोक रहे हैं। दवाओं व जरूर सामान वाले बीएस-6 ट्रक को ही जाने दे रहे हैं। अन्य ट्रकों को दिल्ली में एंट्री नहीं दे रहे।
नालागढ़ के निवासी संजीव कुमार का बीएस-4 ट्रक धागा लेकर दिल्ली गया था वह चार दिन से कुंडली बॉर्डर पर खड़ा है। अब नालागढ़ से बीएस-6 से कम क्षमता के ट्रक को दिल्ली सामान लेकर नहीं भेजा जा रहा है। वहीं नालागढ़ के ढांग निहली निवासी एक ट्रक संचालक का भी पलवल में चालान हुआ है। इनका ट्रक भी बीएस-4 था जिसे दिल्ली बार्डर पर एंट्री नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ट्रक यूनियन नालागढ़ के अध्यक्ष विद्या रतन चौधरी ने बताया कि नालागढ़ ट्रक यूनियन में 10 हजार ट्रक हैं। बीएस-6 केवल 2 हजार ही ट्रक हैं। अब यही ट्रक दिल्ली का सामान लेकर जा पाएंगे। अन्य ट्रकों की दिल्ली एंट्री पर रोक लग गई है। इससे कम क्षमता वाले ट्रकों को दिल्ली का माल नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें