फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले-देश की जनता नहीं करेगी बर्दाश्त, केंद्र कर रही तानाशाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने केंद्र सरकार पर मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत जी राम जी करने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की। जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार का यह दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। यूपीए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा जिसमें देश के बेरोजगार लोगों को रोजगार की गारंटी दी गई, उसका नाम बदला जा रहा है। युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतारू हो गई है लेकिन देश की जनता इसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं पूर्व उपमहापौर नगर निगम सोलन राजीव कौड़ा ने कहा कि कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलकर अपनी झूठी वाहवाही करवाना मोदी सरकार बंद करे। इस मौके पर वरिष्ठ अभिवक्ता सुभाष वरमानी, विकास काल्टा, पूर्व यूकां अध्यक्ष सोलन अंकुर ठाकुर, मदन हिमाचली, विकास ठाकुर, विशाल शर्मा, जितेंद्र वर्मा, परमिंदर धीमान, नवीन शर्मा, अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें