फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परिवहन निगम की चलती बस के निकले पिछले पहिए, हादसा टला

Thu, 07 Mar 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट-चंबाघाट मार्ग पर बसाल के पास हुई घटना
विज्ञापन

बीच सड़क में खड़ी हो गई बस, मार्ग चार घंटे बंद
नौकरीपेशा, विद्यार्थी समेत अन्य लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कंडाघाट-चंबाघाट वाया बसाल संपर्क मार्ग पर कठार के समीप हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक चलती बस के पिछले टायर खुल गए। जिससे बस बीच सड़क पर एक तरफ झुक गई। गनीमत रही कि यह बस सीधी सड़क पर ही रही, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी।
यदि यह घटना 500 मीटर पहले हुई होती तो इसमें काफी नुकसान हो सकता था, क्योकि वहां पर गहरी खाई थी। बीच सड़क में बस के रुकने के बाद करीब चार घंटे यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए ठप रहा। जिस कारण नौकरीपेशा लोंगो, स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसकी सूचना निगम के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद वर्कशॉप सोलन से मैकेनिक मौके पर पहुंचे उन्होंने बस को ठीक कर सड़क से हटाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीशा से सुबह कंडाघाट-चंबाघाट मार्ग से सोलन की तरफ आ रही बस जब 9:30 बजे बसाल के समीप कठार पहुंची तो चलती बस के पिछले पहिए अचानक से निकल गए और बस एक तरफ झुक गई। बस में बैठी सवारियां घटना के तुरंत बाद बस से नीचे उतर गईं। वहीं इस दौरान स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो गए। बस के बीच में खड़े होने से दोनों तरफ कई किमी तक लंबा जाम लग गया। जबकि कई लोग वापस मुड़कर कंडाघाट होते हुए सोलन पहुंचे। इसमें सबसे अधिक परेशानी सुबह के समय बच्चों को झेलनी पड़ी। इस घटना के बाद इस मार्ग से आवाजाही पूर्ण बंद रही। जिस कारण विद्यार्थी और अध्यापक भी गुग्गाघाट, धरोट, बसाल, डांगरी समेत अन्य स्कूलों में देरी से पहुंचे। वहीं एचआरटीसी सोलन वर्कशॉप से आए मैकेनिकों ने बस को दुरुस्त कर करीब चार घंटे के बाद हटाया। इसके बाद ही वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

उधर, आरएम सोलन सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर तकनीकी टीम भेज दी गई थी। बस की सभी सवारियां सुरक्षित हैं। तकनीकी टीम की रिपोर्ट के बाद हादसे का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें