-नगर निगम बजट-
अवैध होर्डिंग मामले में तीन लाख रुपये की रिकवरी
सपरून चौक पर रोटरी क्लब करेगा वर्षा शालिका का जीर्णोद्धार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में निगम को होर्डिंग और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से करीब 48 लाख रुपये की आमदनी हुई है। इसके अलावा अवैध होर्डिंग मामले में तीन लाख रुपये की रिकवरी की गई है। हालांकि अभी अवैध होर्डिंग मामले में 1.18 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि निगम को मिलनी है। इससे निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी। बजट भाषण के दौरान महापौर ने प्रत्येक बिंदुओं पर प्रकाश डाला। बताया कि शहर में होर्डिंग के लिए 32 जगह चयनित की गई हैं। इसके अलावा आधुनिकता की ओर बढ़ते हुए शहर में एलईडी विज्ञापन भी चल रहे हैं। इसके लिए छह जगह चयनित की गई हैं। इसके लिए टेंडर किए गए है और विज्ञापनों को लगाने की अनुमति दी गई है।
वहीं सपरून चौक पर रोटरी क्लब की ओर से वर्षा शालिका का भी जीर्णोद्धार कार्य किया जाएगा। इसके लिए रोटरी क्लब आगे आया है। इसमें क्लब की ओर से जागरूकता भी की जाएगी। इसके अलावा अन्य वर्षा शालिकाओं को भी अन्य क्लब को देने की तैयारी की जा रही है। निगम की ओर से इसके लिए कार्य किया जा रहा है ताकि वर्षा शालिकाओं का सही प्रकार से रखरखाव हो सके।
इनसेट
विद्युत सेस और शराब बिक्री सेस से भी आय
शहर में शराब की बिक्री पर सेस पांच रुपये प्रति बोतल और विद्युत सेस 10 पैसे यूनिट लगाने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा। इससे भी निगम की आय बढ़ेगी। अनुमानित आय 1.40 करोड़ रुपये होगी।
इनसेट
शिशु सदन की सुविधा होगी प्रदान
निगम के प्रत्येक वार्ड में शिशु सदन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे कामकाज में व्यस्त रहने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी। बजट में इसे लेकर प्रावधान किया गया है।
इनसेट
ऑनलाइन होगा परिवार रजिस्टर
सरकार के निर्देशों के मुताबिक निगम की ओर से परिवार रजिस्टर को ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए निगम की ओर से सर्वे किया जाएगा। सर्वे करने के लिए घर-घर जाकर टीम लोगों का डाटा एकत्र करेगी।
इनसेट
यहां भी होगा व्यय
शहर में गीला सूखा कूड़ा प्रबंधन और डंपिंग साइट पर से वर्षों पुराना कूड़ा उठाने के लिए निगम की ओर से करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके लिए करीब 3.50 करोड़ रुपये होंगे। इसके अलावा कूड़ा एकत्र करने वाले वाहनों पर भी 2.88 करोड़ रुपये का वार्षिक व्यय होगा।
इनसेट
कुत्तों की नसबंदी के लिए बनेगा अस्पताल
शहर में कुत्तों की नसबंदी के लिए निगम की ओर से अस्पताल का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके लिए पहले चरण में 9,30,626 रुपये की लागत से कार्य किया जा रहा है। जबकि दूसरे चलन में भी टेंडर लग चुका है। अस्पताल का निर्माण कार्य करीब 19 लाख रुपये से होगा।
इनसेट
तैयार की जाएगी सुरक्षा योजना
शहर में सुरक्षा और निगरानी के लिए योजना बनाई जाएगी। इसके लिए चामुंडा कारपोरेशन को डीपीआर तैयार करने के लिए कहा गया है। करीब 2,05,91,887 रुपये की राशि की डीपीआर संबंधित कंपनी की ओर से तैयार की गई है। इस योजना के तहत डिफाल्टरों ऑटो चालकों का चालान का किया जाएगा।
इनसेट
विवरण
खर्च (लाखों में)
सड़कों, रेलिंग, डंगों, सीढिय़ों, रास्तों आदि
1220.00
स्ट्रीट लाइट लगाने व रख-रखाव
250.00
भवनों, आवासों के रख-रखाव व निर्माण
270.00
पार्किगों के रख-रखाव व निर्माण
670.00
नालों की चैनेलाईजेशन/ मरम्मत/ निर्माण
850.00
शौचालय के रख-रखाव व निर्माण
240.00
पार्क, प्लेग्राउंड, ठोड़ो ग्राउंड का सुधार कार्य व अन्य
420.00
पानी स्टोरेज टैंको के रख-रखाव व अन्य
800.00
शहर में डंपिंग स्थान सेनेटरी लैंडफिल साइटों को विकसित
80.00
सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट
1300.00
नागरिक सुविधाओं के रख-रखाव
340.00
प्रधानमंत्री आवास योजना की अदायगी
55.00
शहर के सौंदर्यकरण, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे
55.00