बद्दी (सोलन) आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से बद्दी स्वास्थ्य खंड की आशा कार्यकर्ताओं के लिए मातृ, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया। बद्दी अस्पताल में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं के ज्ञान और कौशल को मजबूत करना था, ताकि वे क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं व जागरूकता गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से चला सकें।
कार्यशाला में उपस्थित चिकित्सक डॉ. कविता ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और जन्म के तुरंत बाद शिशु की उचित देखभाल बेहद जरूरी है। आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग और समाज के बीच एक मजबूत सेतु का काम करती हैं। पर्यवेक्षक परवेश कुमारी ने कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों की जानकारी दी और फील्ड में आने वाली चुनौतियों व उनके समाधान पर चर्चा की