फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर मिला बेस्ट परफॉर्मेंस अवाॅर्ड

विज्ञापन
दिल्ली में पुरस्कार लेते हुए नालागढ़ विद्यालय की नोडल अधिकारी सुमन बाला व कंप्यूटर अध्यापक मृणाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नालागढ़ (सोलन)। पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ को नई दिल्ली में आयोजित स्कूल चैलेंज के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में बेस्ट परफॉर्मेंस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। नालागढ़ स्कूल पूरे प्रदेश का यह एकमात्र विद्यालय रहा जिसे राष्ट्रीय स्तर पर यह पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह प्रतिष्ठित सम्मान विद्यालय के सभी होनहार छात्रों, अध्यापकों, एंटी ड्रग क्लब की नोडल अधिकारी सुमन वाला के अथक प्रयासों, मेहनत एवं समर्पण तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों एवं समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियां, जागरूकता अभियान, रैलियां एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रही हैं। विद्यालय की एंटी-ड्रग क्लब की नोडल अधिकारी सुमन बाला ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें