फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्कूलों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 34 शिक्षकों को प्रशिक्षण

Sat, 31 Oct 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट सोलन में पुस्तकालय प्रबंधन और पठन गतिविधियों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन

10 शिक्षा खंडों के 34 शिक्षक बन रहे मास्टर ट्रेनर
समग्र शिक्षा और रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के सहयोग से हो रहा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन में विद्यालय पुस्तकालयों को सुदृढ़ बनाने और बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशों पर रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के सहयोग से यह कार्यक्रम हो रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक गुणवत्ता डॉ. राजिंदर वर्मा ने किया। इस दौरान डाइट सोलन की प्रधानाचार्य ममता गुप्ता भी मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य ममता गुप्ता ने कहा कि पुस्तकालय केवल किताबें रखने की जगह नहीं, बल्कि बच्चों में जिज्ञासा, कल्पनाशीलता और ज्ञान बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को पुस्तकालयों को आकर्षक, जीवंत और छात्र-केंद्रित बनाने के तरीके सिखाए जाएंगे, ताकि विद्यालयों में पठन संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जिले के 10 शिक्षा खंडों से चयनित 34 शिक्षक भाग ले रहे हैं। जिला समन्वयक लाइब्रेरियन निर्मला देवी कार्यक्रम का समन्वय कर रही हैं। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चेवां की प्रधानाचार्य रूपांजलि गोयल और डाइट सोलन की अंग्रेजी प्रवक्ता प्रियंका शर्मा मुख्य स्रोत व्यक्ति के रूप में शिक्षकों को पुस्तकालय प्रबंधन और पठन गतिविधियों की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें