फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली में पर्यटकों के आने से बढ़ी रौनक, कारोबार बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक दिवस पर कसौली में बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों ने खूब मस्ती कर रहे हैं। पर्यटन स्थल में वीकेंड पर लगातार पर्यटकों की तादाद बढ़ रही है। कोरोना काल में पिछले लगभग छह महीने के अंतराल के बाद आखिर कसौली पर्यटन स्थल में फिर से गतिविधियां शुरू हो गई हैं। बाहरी राज्यों से पर्यटकों के आने से स्थानीय कारोबारियों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

कारोबार में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। कसौली पर्यटन स्थल में प्रवेश के लिए छावनी परिषद कसौली के चेक पोस्ट पर वाहनों का जमवाड़ा पूरे दिन लगा रहा। चेक पोस्ट प्रभारी भरत कुमार ने कहा कि शनिवार और रविवार को एक हजार वाहन प्रवेश कर चुके हैं। कसौली में पार्किंग की कमी के बाद सड़कों पर वाहनों को पार्क किया गया। कहा कि अगले वर्ष तक पर्यटकों को कसौली में बेहतरीन पार्किंग सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। सरकार ने जब से हिमाचल के बार्डर को खोला है। तब से कसौली में हजारों की संख्या में वाहन पहुंच चुके हैं। कसौली हेरिटेज मार्केट और कसौली की तिब्बतियन मार्केट में पर्यटकों का पूरे दिन जमवाड़ा लगा रहा। होटल में ऑनलाइन बुकिंग या मौके पर बुकिंग की जा रही है।
बिना पर्यटकों के कसौली के कारोबारियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। अब धीरे -धीरे परेशानियां खत्म होने लगी हैं। कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। कसौली आर मेडन के मालिक राज कुमार सिंगला ने कसौली में कारोबार खोलने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट कर कहा कि छावनी क्षेत्र के कारोबारी अब राहत महसूस कर रहे हैं। धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें