फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दिव्यांग बच्चों को ट्रैक सूट बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक संगठन कुनिहार और गणपति एजुकेशनल सोसायटी ने किया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। पूर्व सैनिक संगठन और गणपति एजुकेशनल सोसायटी की ओर से संयुक्त रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए कुनिहार में विशेष दिवस का आयोजन किया गया। सर्दियों को देखते हुए इस दौरान 50 दिव्यांग बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए गए। कार्यक्रम में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में रणधीर कंवर, राकेश और दमन आहूजा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों और संस्था के निदेशक रोशन लाल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिव्यांग बच्चों ने हारमोनियम पर सरस्वती वंदना और हिमाचली लोकनृत्य नाटी प्रस्तुत की। स्थानीय महिला समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन के वरिष्ठ सदस्य रणधीर कंवर और राकेश ने गणपति एजुकेशनल सोसायटी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले 20 वर्षों से दिव्यांग बच्चों और उनके परिवारों के साथ जुड़कर सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने संस्था की गतिविधियों में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। सोलन से आए दमन आहूजा ने नशे के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। अंजना ठाकुर ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें