फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सभी केंद्र वाईपीएस मोहाली ने जीता बास्केटबाल टूर्नामेंट

Wed, 01 May 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉरेंस स्कूल में इंटर-स्कूल बास्केटबाल टूर्नामेंट संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। लॉरेंस स्कूल सनावर में 19वें लेडी होनोरिया लॉरेंस इनविटेशनल इंटर-स्कूल बास्केटबाल टूर्नामेंट का समापन हो गया। वाईपीएस मोहाली ने 57-26 से वेल्हम गर्ल्स स्कूल को हराकर खिताब अपने नाम किया।
वाईपीएस की नानकी को फाइनल मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया, जबकि वेल्हम गर्ल्स स्कूल की सायरा कौर मान ने टूर्नामेंट के सर्वोच्च स्कोरर का खिताब जीता। वाईपीएस मोहाली की समायरा सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और पाइनग्रोव स्कूल की मानवी पाराशर को सबसे होनहार खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मेजबान लॉरेंस स्कूल सनावर के साथ डेली कॉलेज इंदौर, पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर, विद्या देवी जिंदल स्कूल, हिसार, वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून और यादविंद्रा पब्लिक स्कूल मोहाली ने बेहतर प्रदर्शन किया। समापन समारोह में उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों के खेल कौशल की सराहना की और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें