फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गर्मी से राहत पाने सैलानियों ने किया पहाड़ों का रुख, कसौली और चायल के होटल 100 फीसदी पैक

विज्ञापन
कसौली में वीकेंड पर बाहरी राज्यों से आए वाहनों की लंबी कतारें। संवाद
विज्ञापन
वीकेंड पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, मंकी पॉइंट और गिल्बर्ट ट्रेल पर रौनक
विज्ञापन


कालका-शिमला एनएच समेत कसौली, गढ़खल में भी लगता रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते पारे से राहत पाने के लिए पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। इस वीकेंड की शुरुआत होते ही पर्यटन नगरी कसौली और चायल सैलानियों से पूरी तरह गुलजार हो गए हैं। आलम यह है कि कसौली के लगभग सभी होटलों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है, जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। शनिवार सुबह से ही चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कसौली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों मंकी पॉइंट, गिल्बर्ट ट्रेल और सनसेट पॉइंट पर सुबह से ही पैर रखने की जगह नहीं थी। प्री-बुकिंग के साथ-साथ ऑन-द-स्पॉट बुकिंग के लिए भी पर्यटकों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई प्रशासन की सिरदर्दी
सैलानियों की भारी आमद का सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। कालका-शिमला नेशनल हाईवे सहित कसौली और गढ़खल के संकरे मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। रुक-रुक कर लग रहे जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए कसौली मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों में खुशी की लहर
वीकेंड पर पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ते ही स्थानीय होटल मालिकों, टैक्सी ऑपरेटरों और दुकानदारों में उत्साह है। व्यापारियों को उम्मीद है कि रविवार को पर्यटकों की संख्या में और भी इजाफा होगा। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और संयम बनाए रखें।

कसौली में वीकेंड पर बाहरी राज्यों से आए वाहनों की लंबी कतारें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें