फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन कॉलेज में 93.06 फीसदी गई केमिस्ट्री की मैरिट

Mon, 27 Jun 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
सोलन कॉलेज में प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट सबसे अधिक 93.06 फीसदी परसेंटेंज केमिस्ट्री की रही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कॉलेज में एडमिशन का दौर अंतिम चरण में पहुंच गया है। सोमवार को रूसा के तहत प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट जारी की गई। मेडिकल में सबसे अधिक 93.06 फीसदी परसेंटेंज केमिस्ट्री की रही। न्यूनतम में परसेंटेज  54 फीसदी बाटनी में गई।
विज्ञापन


नान मेडिकल में मैथ्स सब्जेक्ट में अधिकतम 92.06 और न्यूनतम 55 फीसदी कट लिस्ट रही। आर्ट्स में इकॉनामिक्स में टाप परसेंटेज 90 फीसदी रही है। न्यूनतम 56 फीसदी परसेंटेज इतिहास विषय में गई। दूसरी तरफ कॉमर्स में 93.08 अधिकतम और न्यूनतम 56 फीसदी परसेंटेज रही।

700: प्रोस्पेक्टस पिछले वर्ष से बिके अधिक
शैक्षणिक सत्र 2016-17 में कुल 4200 प्रोस्पेकट्स बिके। पिछले वर्ष 3500 प्रोस्पेक्टस बिके थे। इसके चलते इस बार सोलन कॉलेज में एडमिशन लेने वालों की चाह रखने वालों की संख्या अधिक है। सीटें भी उतनी ही रखी गई हैं।
विज्ञापन


1830 ने जमा करवाई फीस
मेरिट का आंकड़ा छूने वाले एडमिशन लेने में भी पीछे नहीं हैं। दोपहर बाद तक करीब 1830 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा दी थी। कॉलेज में फीस जमा करवाने के लिए दो काउंटर भी कम पड़ रहे हैं। ऐसे मेें विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

30 जून को निकलेगी अंतिम लिस्ट
सीटें खाली रह जाने पर ही अब अगली लिस्ट जारी होगी। 30 जून को यह अंतिम लिस्ट जारी होगी। इसके बाद कक्षाएं लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहली जुलाई को कॉलेज शुरू हो जाएगा।

मेडिकल/नान मेडिकल प्रथम वर्ष में रही परसेंटेज
विषय       अधिकतम   न्यूनतम    सीटें
कैमिस्ट्री     92.06      48      140
जूलोजी     90.06      50      080
बाटनी      90.00      54      080
फिजिक्स   89.00      52      080
मैथस      92.06      55      080

आर्टस प्रथम वर्ष में रही परसेंटेज  
विषय            अधिकतम        न्यूनतम    सीटें    
इतिहास          81.06          56        140    
अंग्रेजी           89.02          38          80
मैथस            85              54.04      80
म्यूजिक          74              43.02      20
पेंटिंग            64              44.08      20
पब्लिक एड     80               47.02      80
हिंदी            79               38         140
संस्कृत         56               37           80
सोश्योलाजी    74.02           44.02       80
फिलिकल एज. 68.02           44.02       80        
सायकालोजी    73.02          53.06        20
जेएमसी        60               53.02       80
इकॉनोमिक्स    90               45.02      140
 
कॉमर्स फर्स्ट ईयर    
कामर्स     93.08            56        140

एक से अधिक विषयों में भरे फार्म : प्राचार्य
कॉलेज प्राचार्य द्वारिका धरेला ने कहा कि अंतिम लिस्ट 30 जून को जारी होगी। सीटें खाली रहीं तो ही यह लिस्ट जारी होगी। काफी विद्यार्थियों ने मल्टीपल फार्म भरे हैं। अगर उनको मनपसंद विषय में इस कॉलेज में दाखिला नहीं मिलता है तो किसी और सब्जेक्ट में भाग्य आजमा सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें