फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण पहलवान ने जीती बड़ी माली

Mon, 27 Jun 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो, अरकी सोलन
विज्ञापन
बखालग दंगल की बड़ी माली हरियाणा के कृष्ण पहलवान ने जीती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखालग दंगल की बड़ी माली हरियाणा के कृष्ण पहलवान ने जीती। उन्होंने अंबाला के अशोक पहलवान को शिकस्त दी। विजेता को दंगल कमेटी बखालग ने 7100 रुपये और उपविजेता को 6100 रुपये का इनाम दिया गया। छोटी माली घुमारवीं के संदीप के नाम रही।
विज्ञापन

 
उन्होंने नालागढ़ के जॉनी को शिकस्त दी। इसमें विजेता को 4100 रुपये और उपविजेता को 3100 रुपये दिए गए। सबसे छोटी मामली जम्मू के ओंकार के नाम रही। उन्होंने दयोथ-अर्की के अजय को शिकस्त दी। विजेता को 3100 रुपये और उपविजेता को 2500 रुपये का इनाम दिया गया। इनाम दंगल कमेटी बखालग द्वारा दिए गए। इस अवसर पर प्रधान दंगल कमेटी सुरेेंद्र पाठक, प्रेम गौतम, ईश्वर भारद्वाज, मेहरचंद, गोपाल, दिलाराम, प्रेम धीमान, तुलसीराम, जगदीश, बलदेव गौतम, सुरेंद्र वर्मा और रमेश गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें