फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: टमाटर के दामों में गिरावट जारी, मंडी में 48 रुपये किलो बिका ए ग्रेड का टमाटर

Fri, 11 Aug 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। बंगलूरू और नासिक के टमाटर की आवक से हिमाचली लाल सोने के दामों में गिरावट का दौर जारी है। बाहरी राज्यों से टमाटर कोलकाता और दिल्ली सहित देश की अन्य बड़ी मंडियों में पहुंचने लगा है। इसका सीधा असर हिमाचल प्रदेश के टमाटर के दामों में पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोलन मंडी में ए ग्रेड टमाटर के क्रेट के दाम 1200 रुपये (48 रुपये किलो) तक पहुंच गए हैं। जबकि, कुछ दिन पहले तक 4000 से 5000 रुपये तक क्रेट को दाम मिले हैं। ए ग्रेड टमाटर का क्रेट 1000 से 1200 रुपये तक बिक रही है। हालांकि, जिला सोलन में टमाटर की अगेती फसल 90 फीसदी पूरी हो चुकी है। दामों में तेजी अगेती फसल से जुड़े लगभग 70 फीसदी किसानों को मालामाल कर गई है। वहीं, अब पिछेती फसल वाले तीस फीसदी किसानों की फसल पिटना शुरू हो गई है। ऐसे में किसान मायूस हो गए हैं।

आने वाले दिनों में यदि टमाटर के दाम फिर कम होते है, तो इससे पिछेती फसल तैयार करने वाले किसान अपनी लागत भी पूरी नहीं कर पाएंगे। यहां अभी तक अगेती फसल ही चल रही है। प्रदेश भर में टमाटर की पैदावार के लिए सोलन जिला पहले स्थान पर है। जिला में करीब 5,120 हेक्टेयर भूमि पर टमाटर की फसल उगाई जाती है। सालाना करीब दो लाख मीट्रिक टन पैदावार की संभावना रहती है। सोलन के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों सिरमौर, बिलासपुर और मंडी जिले के बल्ह आदि क्षेत्रों में भी टमाटर की पैदावार होती है।
विज्ञापन

उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि बाहरी राज्यों की मंडियों में बंगलूरू और नासिक के टमाटर की दस्तक से प्रदेश के टमाटर के दामों में दिन-प्रतिदिन गिरावट आ रही है। भारी बारिश से लगातार बंद हो रहे मार्गों को देखते हुए सब्जी कारोबारी भी हिमाचल से टमाटर की खरीद से फिलहाल, परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें