फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में दो भाइयों की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Aug 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके लिए नालागढ़ पुलिस ने 3 टीमों का गठन किया था। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी
विज्ञापन

इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदा पुत्र बलबीर गांव देसलपुर जिला जालंधर पंजाब को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसे लेकर शनिवार को नालागढ़ पहुंचेगी और इसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, जिसके बाद मौत के हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। वहींं हत्या के मुख्य आरोपी गौरव समेत एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिनकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने बताया की नालागढ़ में हुए ब्लाइंड मर्डर में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया था जिसमें एक टीम ने 24 घंटे के भीतर इस आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य दो आरोपियों को भी जल्द पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें