फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खेतों से घर जाने के लिए भी देना पड़ रहा है टोल टैक्स

Thu, 18 Apr 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
एसडीएम दिव्यांशु सिंगल को ज्ञापन देते हुए पंचायत प्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
नालागढ़ क्षेत्र की चार पंचायत के लोगों ने जताया विरोध
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। बघेरी पंचायत में लगे टोल बैरियर से स्थानीय वाहनों से टोल लेने पर बघेरी, गोल जमाला, बेरछा व खिल्लियां के लोगों ने विरोध जताया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस बारे में एसडीएम दिव्यांशु सिंगल को ज्ञापन सौंपा।
बघेरी पंचायत के प्रधान बलदेव सिंह, गोल जमाला के दर्शन सिंह, मस्तानपुरा के छोटे राम, कंडलू के उपप्रधान रोशन लाल, उपप्रधान विक्रम सिंह व सुरेंद्र सिंह जट्ट के नेतृत्व में वाहन चालकों ने एसडीएम दिव्यांशु सिंगल को बताया कि बघेरी पंचायत में वर्ष 2006 में टोल बैरियर लगा है। लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध जताया था। विरोध के बाद आज तक उनके वाहन से कोई भी टोल बैरियर का ठेकेदार पर्ची नहीं काटता था लेकिन इस वर्ष से उनके वाहनों पर 550 रुपये टोल लगना शुरू हो गया है। उनके पास ट्रक हैं जिनका अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनका जबरन टोल वसूलना बंद नहीं किया तो वह संपर्क मार्गों से अपने घर आएंगे। बघेरी के प्रधान बलदेव सिंह ने बताया कि टोल बैरियर के प्रबंधक अवगत कराने के बाद भी इसे बंद नहीं कर रहे हैं। जिससे वाहन चालकों को रोष है। अपने ही खेत से अपने घर आने पर 550 रुपये टोल देना पड़ रहा है। गोल जमाला के प्रधान दर्शन सिंह ने बताया कि अगर टोल संचालक नहीं माने तो वह खेतों से अपने वाहन घर लाएंगे। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक पहले ही घाटे में चल रहे हैं और प्रतिदिन बिना काम से टोल देना पड़ा तो उन्हें अपने ट्रक बेचने पड़ेगें।
उधर, एसडीएम दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि इस बारे में संबंधित एजेंसी से संपर्क कर इस मामले को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें