फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फार्मेसी अधिकारियों को बताया कैसे देंगे टीबी की दवाएं

Mon, 22 Jul 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग के सभागार में टीबी नियंत्रण को लेकर बैठक में मौजूद अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में हुई एक दिवसीय कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। क्षयरोग (टीबी) को लेकर स्वास्थ्य विभाग सोलन लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोलन के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई, जिसमें जिले के फार्मेसी ऑफिसरों ने हिस्सा लिया है। इस कार्यशाला में विशेष तौर पर नेशनल ट्रेनर चीफ फार्मेसी ऑफिसर नीरू नैय्यर ने फार्मेसी ऑफिसर्स को जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग सोलन के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि टीबी को किस तरह से जिले में खत्म किया जाए और इससे ग्रसित मरीजों को किस तरह से दवाई दी जानी है, इसके प्रति जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त सोलन और हिमाचल के लिए जिला में स्कूल, पंचायत, कॉलेज, अस्पतालों में प्रशासन मिलकर कार्य कर रहे हैं। इसके लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोगों को टीबी को लेकर जागरूक किया जाता है और उन्हें इसकी जांच करवाने के लिए भी कहा जाता है। इसी का परिणाम है कि आज जिले में टीबी के मरीजों की संख्या घटती जा रही है और जल्द ही जिले को टीबी मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें