दाड़लाघाट में एक निजी वाहन वर्कशॉप का मामला
घायल को पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट स्थित एक निजी वाहन वर्कशॉप में कार्य कर रहे एक कर्मी की टायर फटने से मौत हो गई है। हादसा उस समय पेश आया जब कर्मी एक ट्रक के टायर में हवा भर रहा था, हवा का अधिक दवाब होने से टायर फट गया, जिससे वह घायल हो गया। उसे अर्की अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार रमेश कुमार (45) पुत्र अमर नाथ गांव दरेध (भोरंज) हमीरपुर दाड़लाघाट की एक वर्कशॉप काम करता था। जब वह टायर में हवा भर रहा था तो अचानक से टायर हवा के दवाब से फट गया। सिर पर चोट लगने के चलते रमेश कुमार को उपचार के लिए अर्की अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़़लाघाट संदीप शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।