फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 97.41 प्रतिशत अंक लेकर मीनाक्षी ने जिला में किया टॉप

Sun, 21 May 2023 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
तनीषा कश्यप को जमा दो की परीक्षा में उर्तीण करने पर मिठाई ​​खिलाते अ​भिभावक। संवाद
विज्ञापन
सोलन। प्रदेश और जिला स्तर में जमा दो परीक्षा परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा है। इसमें दो सरकारी और एक निजी स्कूल की छात्रा है। यह स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में है। जबकि शहर के बड़े सरकारी और निजी स्कूलों में से एक भी विद्यार्थी टॉप-10 में जगह नहीं बना पाया है। विज्ञान संकाय में तो सरकारी स्कूल से एक भी विद्यार्थी प्रदेश के रैंक में शामिल नहीं हो सका। जिले में स्कूल स्तर पर भी बेटियों का दबदबा रहा है। जिसमें जिला स्तर में भी बेटियां पहले स्थान पर रही हैं। जबकि एक भी छात्र जिला और प्रदेश स्तर पर अपनी जगह नहीं बना पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी जमा दो का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा है। इसमें जिले से तीन छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई है। घणागूघाट की छात्रा मीनाक्षी ने 97.41 प्रतिशत अंक लेकर जिला में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि 97.2 प्रतिशत अंक लेकर खुशी दूसरे और धर्मपुर स्कूल की कोमल 95.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही है। शिक्षा उपनिदेशक उच्च डॉ. जगदीश नेगी ने सभी मेधावी विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी है।

छात्रा स्कूल में तनिशा पहले स्थान पर (फोटो सहित)
जिला मुख्यालय के छात्रा स्कूल सोलन का परीक्षा परिणाम 91.75 प्रतिशत रहा है। जिसमें तनिशा कश्यप ने 93.6 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि श्रुति ने 93 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और भानूप्रिया ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रधानाचार्य आभा चंदेल ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम सराहानीय रहा है। उन्होंने मेधावी छात्राओं, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी है।
विज्ञापन


प्रेरणा ठाकुर पहले स्थान पर
सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा है। जिसमें कला संकाय में मोहिनी सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि गौरी धीमान दूसरे और हिमांशी तीसरे स्थान पर रही है। वाणिज्य संकाय में प्रेरणा ठाकुर ने पहला, आदित्य भान दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान संकाय में निकिता प्रथम, पायल दूसरे और भूमिका तीसरे स्थान पर रही हैं। तीनों संकायों में प्रेरणा ठाकुर ने 465 अंक लेकर प्रथम, नीकिता ने 458 अंक लेकर दूसरा और गौरी धीमान ने 453 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य आरसी शर्मा ने इस अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी है।

87 प्रतिशत अंक से आर्या ठाकुर प्रथम
परवाणू पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल परवाणू के सृजन शर्मा ने 94 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि आर्या ठाकुर 87 प्रतिशत के साथ दूसरे और 78 प्रतिशत अंक लेकर आंचल तीसरे स्थान पर रही है। स्कूल प्रधानाचार्या ने बच्चों के कठिन परिश्रम की प्रशंसा करते हुए बच्चो के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम की अच्छी प्रतिशता से विद्यालय परिवार और अभिभावक गौरवान्वित हुए हैं।

शतप्रतिशत रहा मांगल स्कूल का परिणाम
दाड़लाघाट(सोलन)। जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय मांगल के बच्चों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। पाठशाला प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विशाल चौधरी ने वाणिज्य संकाय में 470 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं धीरज कुमार ने नॉन मेडिकल संकाय में 464 अंक लेकर प्रथम व पूनम कुमारी ने कला संकाय में 453 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर पाठशाला प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बच्चों व उनके अभिभावकों को व समस्त अध्यापकों को बधाई दी है।

481 अंक हासिल कर सोनिया रही अव्वल
बद्दी(सोलन)। शिवालिक साइंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरूणी में जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में सोनिया ने 481 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि संदीप कौर ने 455 अंक के साथ दूसरा व दिव्या ने 451 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि कला संकाय में आर्यन ने 381 अंक के साथ पहला, बनप्रीत ने 371 अंक के साथ दूसरा व सुमन देवी ने 363 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा वाणिज्य संकाय में खुशप्रीत ने 453 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि निकिता ने 448 अंक के साथ दूसरा तथा कृष्ण ने 412 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की प्रधानाचार्या समेंथा सैनी ने स्कूल की इस उपलब्धि पर सभी छात्रों व अभिभावकों को बधाई दी है।

446 अंक लेकर सारा जैनब प्रथम
दाड़लाघाट(सोलन)। सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट का जमा दो कक्षा का वार्षिक परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर ने बताया कि पूजा भाटिया और सारा जैनब ने 446 लेकर संयुक्त रूप से प्रथम, वैशाली कौंडल ने 440 अंक लेकर द्वितीय व भारती चंदेल ने 417 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। कुल विद्यार्थियों में 70 प्रतिशत विद्यार्थी 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए।
इनसेट
86 प्रतिशत लेकर हर्षित पहले स्थान पर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बुघार का परीक्षा परिणाम 84.61 प्रतिशत रहा। जिसमें 86 प्रतिशत अंक लेकर हर्षिता ने पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि महक ने 84.4 प्रतिशत अंक से दूसरे और 83.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने मेधावी विद्यार्थियों समेत शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है।

तनीषा कश्यप को जमा दो की परीक्षा में उर्तीण करने पर मिठाई खिलाते अभिभावक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें