फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर तीन हजार विद्यार्थियों ने दी सीबीएसई की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा हॉल में जाने से पहले तनाव, बाद में चेहरे पर दिखीं खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन दसवीं की अंग्रेजी और जमा दो उद्यमिता विषय की परीक्षा रही। जिले में परीक्षा के लिए 16 केंद्र तैयार किए गए थे। जहां पर दोनों कक्षाओं के तीन हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित की गई। पेपर देने जाने से पहले जहां छात्रों के चेहरे पर तनाव दिख रहा था, वहीं पेपर खत्म हो जाने के बाद उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी। जानकारी के अनुसार जिला के सीबीएसई बोर्ड वाले निजी स्कूलों में अंतिम चरण की परीक्षाएं आयोजित की गई। इसके तहत शनिवार को परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित हुई। पेपर देने के बाद स्कूल से बाहर निकले छात्रों के चेहरे पर खुशी दिखीं। इस दौरान कई छात्र एक-दूसरे के साथ परीक्षा पर चर्चा करते हुए नजर आए। छात्रों से बात करने पर उन्होंने बताया कि पेपर बहुत आसान रहा। वहीं बीबीएन के आठ सेंटरों पर सीबीएसई परीक्षा चल रही है।

प्री बोर्ड परीक्षा से मानसिक रूप से तैयार होने में मदद मिली :श्रेयांशी
बद्दी के विवेक इंटरनेशनल स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा श्रेयांशी ने कहा कि परीक्षा आसान थी। मैंने अनुच्छेद लेखन, रिपोर्ट लेखन और तथ्यात्मक अनुच्छेद जैसे एप्लिकेशन पर आधारित प्रश्नों के लिए विशेष रूप से तैयारी की थी। प्री-बोर्ड परीक्षा से मुझे इन परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार होने में मदद मिली। शनिवार को अंग्रेजी का पेपर अच्छा होने के बाद वह दूसरे पेपर की तैयारी में जुट जाएगी।
विज्ञापन

तैयारी के अनुरूप आया पेपर: अभय चंदेल
कक्षा दसवीं बी के अभय सिंह चंदेल ने कहा कि मैंने इस परीक्षा के लिए कड़ी तैयारी की थी। तैयारी के अनुसार पेपर आसान आया और ख़ैर, शुरुआत अच्छी हो चुकी है। मैं बाकी परीक्षाओं में भी आत्मविश्वास बनाए रखूंगा।
इनसेट
आसान था पेपर
दसवीं कक्षा के प्रबल जोशी ने बताया कि बताया कि पेपर आसान था। इससे समय की काफी बचत हुई है। पेपर हल करने में काफी मजा आया। सभी प्रश्नों को किया और उम्मीद है कि पेपर मेेेेेेेेेें अच्छे अंक मिलेंगें।
विज्ञापन


समय पर ही पूरा कर दिया था पेप
दसवीं कक्षा की छात्रा ईशा सिंह ने बताया कि पेपर से पहले वह घबराई हुई थी। लेकिन पेपर देखकर उनकी घबराहट दूर हो गई। पेपर आसान था, उन्होंने तय समय से कुछ मिनट पहले ही अपना पूरा पेपर हल कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें