फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में फोरलेन पर लोगों को नहीं मिली फुट ओवर ब्रिज की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंजी और सब्जी मंडी के पास होना था फुटब्रिज का निर्माण
विज्ञापन

फोरलेन बनने के बाद से लोगों को आ रही सड़क क्रॉस करने में आ रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू-सोलन फोरलेन में शहर के लोगों को सड़क क्रॉस करने के लिए फुट ओवर ब्रिज की सुविधा नहीं मिल पाई है। इस कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। शहर में आंजी और सब्जी मंडी के पास फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करने की राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टेंडर लगाए थे। लेकिन अभी तक आंजी में कार्य शुरू हो सका है। यहां पर पोल लगाने के बाद कार्य आगे नहीं बढ़ा है। जबकि सब्जी मंडी के पास जिस ठेकेदार के पास कार्य है उसने काम शुरू ही नहीं किया है। ये दोनों ही क्षेत्र अतिसंवेदनशील श्रेणी के है। यहां पर अधिक आवाजाही भी रहती है। इस कारण बच्चे, बुजुर्ग समेत अन्य लोगों को सड़क पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार कई देर तक रुकने के बाद सड़क पार करने का मौका मिलता है। यदि यहां पर अब तक फुटओवर ब्रिज की सुविधा मिल जाए तो लोगों सड़क पार करने में आसानी हो जाएगी। इसके अलावा धर्मपुर, जाबली समेत अन्य जगह पर कार्य भी अधर में अटका हुआ है। गौर रहे कि परवाणू से सोलन तक फोरलेन पर लोगों को सुविधा के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। इसके लिए एनएचएआई की ओर से कंपनी को कार्य दिया गया है। लेकिन कंपनी की ओर से निर्माण कार्य धीमी गति से चलाया जा रहा है। उधर, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आनंद दहिया ने बताया कि कंपनी से रिपोर्ट मांगी जाएगी। कंपनी को तेजी से कार्य करने के लिए कहा है ताकि लोगों को फोरलेन पर फुट ओवर ब्रिज की सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें