संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नालागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन लोगों के नसबंदी ऑपरेशन किए गए। एक व्यक्ति ने दो बेटियों के बाद नसबंदी करवाई। स्वास्थ्य विभाग ने इस व्यक्ति की बेटियों के नाम पर 12,500-12,500 रुपये की दो एफडी बनाई जो 18 वर्ष पूरा होने पर दोनों बेटियों के बैंक खाते में आएंगी।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि नसंबदी शिविर में रतवाड़ी के श्याम लाल, बडमल के सतीश कुमार और चंबा जिले के देवराज ने नसबंदी करवाई।
बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि तीनों दंपतियों को नसबंदी करवाने के बाद परिवार नियोजन कार्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. अभय, स्वास्थ्य शिक्षक जसपाल शर्मा, एमएचएस लायक राम, ज्ञान ठाकुर और आशा वर्कर संतोष ठाकुर भी उपस्थित रहीं।