नालागढ़ (सोलन)। 29 जून की रात को भांगला गांव में गहने और नकदी चुराने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपी दबोचे हैं। इस चोरी का मुख्य आरोपी पलवीत पहले ही पकड़ा गया था जो पुलिस रिमांड पर है।
दभोटा पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में गई टीम ने पंजाब के पटियाला निवासी शेरा, राजू और अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।
इन तीनों आरोपी ने मुख्य आरोपी पलवीत के साथ 29 जून को भांगला गांव में एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर सोनेे चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी को बाइक समेत पकड़ा अब तीन उसके साथ भी पकड़ लिए हैं।
डीएसपी विवेक चहल ने इसकी पुष्टि कर बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।