फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के लोगों की तीन शामें हसीन बनाएगा रेडक्रॉस

Wed, 04 May 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों की तीन शामें हसीन बनाने की तैयारी जिला रेडक्रास ने कर ली है। पहाड़ी, पंजाबी और गजलों से सराबोर रहने वाली इन संध्याओं का आयोजन विश्व रेडक्रॉस दिवस पर होगा।
विज्ञापन


सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 7 से 9 मई तक चलने वाले रेडक्रॉस मेले का खाका तैयार कर लिया है। तैयारियों को लेकर बुधवार को एडीएम संदीप नेगी की अध्यक्षता में बैठक में हुई। इसमें तय हुआ कि मेले के तीनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम नगर परिषद के हाल होंगे।

उन्होंने कहा कि 7 मई को होने वाली प्रथम सांस्कृतिक संध्या में स्तरीय स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 8 मई आयोजित होने वाली द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में शूलिनी विश्वविद्यालय के छात्रों के कार्यक्रम होंगे। 9 मई को होने वाली तीसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में गजलें प्रस्तुत की जाएंगी।  मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसमें कबड्डी, कुश्ती और मिनी मैराथन खेलें शामिल रहेंगी। खेलों में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी मोबाइल नंबर 9418459479 पर जिला युवा एवं सेवाएं खेल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


आपका बेबी है तंदरुस्त
तो पुरस्कार देगा रेडक्रॉस
बेबी शो का आयोजन आठ मई को
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। बेबी शो का आयोजन 8 मई को होगा। इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक अभिभावकों को शिशु का जन्म प्रमाण पत्र तथा टीकाकरण कार्ड साथ लाना होगा। बेबी शो के लिए पंजीकरण 8 मई को ही कार्यक्रम के आयोजन के साथ सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे होगा। बेबी शो की अधिक जानकारी के लिए लोग रेडक्रॉस सोसायटी से संपर्क कर सकते हैं।


फ्लावर शो सात मई को
7 मई की सुबह 11 बजे फ्लावर शो होगा। फ्लावर शो में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति उपनिदेशक बागवानी से मोबाइल नंबर 9816487464 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 9 मई की सुबह 11.00 बजे से डाग शो होगा। इसके लिए उपनिदेशक पशु पालन से मोबाइल नंबर 94182-22623 पर संपर्क किया जा सकता है।  


हर रोज रक्तदान कर सकेंगे लोग
रेडक्रास मेले मेें तीनों दिन सुबह 10 से दोपहर 2.00 बजे तक रक्तदान शिविर लगेगा। इस दौरान सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनियां तथा स्टाल लगाए जाएंगे। यह सभी कार्यक्रम नि:स्वार्थ रूप से रेडक्रास समिति को योगदान के रूप में होंगे। कहा कि रेडक्रास मेले का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में रेडक्रास की कार्य प्रणाली एवं कार्यक्षेत्र के बारे में लोगों को जागरूक बनाना है। इस मौके पर सहायक आयुक्त एवं जिला रेडक्रास समिति की सचिव छवि नांटा, जिला भाषा अधिकारी भीम सिंह चौहान, नप सोलन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, नेहरू युवा केंद्र की समन्वयक इरा प्रभात सहित जिला युवा एवं खेल सेवाएं अधिकारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें