फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राज्यस्तरीय सायर मेले में 71,000 की होगी बड़ी माली

Thu, 14 Sep 2023 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
अर्की में पत्रकार वार्ता के दौरान दंगल उपसमिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश भारद्वाज। संवाद
विज्ञापन
18 सितंबर को होगा विशाल दंगल का आयोजन
विज्ञापन

प्रदेश समेत हरियाणा, पंजाब, उत्तरी भारत के पहलवान लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री करेंगे मेले का शुभारंभ, समापन मौके पर रहेंगे राज्यपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। अर्की में 17 सितंबर से शुरू होने वाले राज्यस्तरीय मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे। जबकि समापन मौके पर राज्यपाल बतौर मुख्यातिथि के रूप शिरकत करेंगे। मेले के दौरान कई प्रतियोगिताएं होंगी और विशाल दंगल भी होगा। इसके लिए गठित समितियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसके तहत वीरवार को दंगल कमेटी की ओर से बैठक की गई।
कमेटी के सदस्य डीडी शर्मा, कुलदीप सूद और दंगल उपसमिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि विशाल दंगल का आयोजन मेले के दूसरे दिन 18 सितंबर को होगा। इसमें बड़ी माली के विजेता पहलवान को 71,000 और छोटी माली में 21,000, बाघल केसरी 11000 रुपये की होगी। आयोजित दंगल में प्रदेश समेत हरियाणा, पंजाब, उत्तरी भारत के पहलवान भाग लेगे। जिन्हें निमंत्रण भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेले के प्रथम दिवस पर मां भद्रकाली की पूजा अर्चना के पश्चात मेले का शुभारंभ किया जाएगा। मेले के तीनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा दिन के समय स्कूली बच्चों के कार्यक्रम होंगे। 18 व 19 सितंबर को दंगल होगा। इसके अलावा बैडमिंटन, कबड्डी बॉक्सिंग, वॉलीबाल समेत महिला मंडलों की रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। इस दौरान किसानों, बागवानों सहित अन्य विभागों की प्रदर्शनी भी मेले का आकर्षण होंगी। मेले में बेबी शो भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें