फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भारत-न्यूजीलैंड के मैच को लेकर दर्शकों में रहा भारी उत्साह

Wed, 15 Nov 2023 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हर चौके छक्के पर बजी तालियां और सीटियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारत न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल को लेकर जिलेभर में दर्शकों में खासा क्रेज रहा। लोगों ने जहां मैच का आनंद लिया वहीं अपनी टीम भारत को भी खूब स्पोर्ट किया। टीम इंडिया के बल्लेबाजों के हर शॉट पर तालियां बजती रहीं। शहर के मालरोड पर दर्जनों लोगों ने एक साथ मैच देखा।
मालरोड स्थित एक इलेक्ट्रानिक शॉप के बाहर टीवी लगाया गया था, जहां पर दर्शकों का जमावड़ा लगा रहा। हर छक्के और चौके पर दर्शकों ने खूब हो हल्ला किया। सीटी और तालियां भी बजती रहीं। वहीं विराट कोहली का शतक बनते ही दर्शकों ने खूब डांस किया। विराट कोहली ने सचिव तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकार्ड तोड़ा। जिसे लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। इसके अलावा मोबाइल, टेलीविजन पर भी लोगों ने अपने-अपने घर पर मैच देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि भारत ने वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। अपने ही देश में हो रहे वर्ल्ड कप को लेकर दर्शकों में भी खासा उत्साह है। मैच के शुरू होते ही दर्शक टीवी के सामने बैठ गए और अंतिम गेंद तक मैच देखते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें