फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रैली से ग्रामीणों को बताया गया तिरंगे का महत्व

विज्ञापन
रामशहर काॅलेज के छात्र स्वतंत्रता दिवस पर रैली निकालते हुए। संवाद
विज्ञापन
रामशहर कालेज के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय रामशहर के एनएसएस इकाई ने हर घर तिरंगा, अभियान के तहत प्रतिज्ञा और रैली का आयोजन किया। इसमें एनएसएस के स्वयं सेवकों ने तिरंगा हमारी शान है, भारत की पहचान है, घर घर तिरंगा लहराएंगे, आजादी का अमृत मोहत्सव मनाएंगे जैसे नारों के साथ महाविद्यालय परिसर से रामपुर गांव तक रैली निकाली। रैली का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर तिरंगे की महता से अवगत करवाना रहा।
विज्ञापन

तिरंगा रैली का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सिमरन घिल्डयाल की उपस्थिति में किया गया। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों की ओर से की जा रही तिरंगा रैली के लिए महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की सराहना की और साथ ही अपने वक्तव्य में स्वयंसेवियों को राष्ट्र भक्ति का पाठ पढ़ाया। इस अभियान की अगुवाई एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो शशि के पालनाटा ने की। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा, के तहत चलाए गया। इस अवसर पर प्रो. संदीप कुमार, प्रो. डीसी नेगी, प्रो. सुमन, डॉ. तनु कलसी, प्रो. रितु, व गैर शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें