बरोटीवाला काॅलेज के छात्र व प्रोफेसर पौधारोपण करते हुए।संवाद
बरोटीवाला कालेज में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला की एनएसएस इकाई द्वारा हर घर तिरंगा व एक बूटा मां के नाम, नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ में प्राचार्य डॉ अंजोरी शर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
एनएसएस संयोजक प्रो कृष्णा प्रकाश के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में एक रैली का आयोजन किया गया व छात्रों ने देश भक्ति के गीत भी गाए। महाविद्यालय परिसर में एक बूटा मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। प्रो कृष्णा प्रकाश ने विद्यार्थी जीवन में एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनएसएस स्वयं सेवियों के साथ साथ प्राध्यापकों व कॉलेज स्टाफ ने भी भाग लिया। प्राचार्य ने इस कार्य के लिए एनएसएस के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।