फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार, 17 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ा मालभाड़ा

Mon, 02 Jan 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
बीबीएन ट्रक यूनियन ने हिमाचल में टैक्स के साथ किराये की बढ़ोतरी को जोड़कर डीजल में हुई 1.14 रुपये की बढ़ोतरी पर 35 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बीबीएन ट्रक यूनियन ने हिमाचल में टैक्स के साथ किराये की बढ़ोतरी को जोड़कर डीजल में हुई 1.14 रुपये की बढ़ोतरी पर 35 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया। रविवार मध्यरात्रि लागू नई दरों के बाद से ही यूनियन ने अपनी नई किराया दरें लागू कर दी हैं। 17 दिन में मालभाड़ेे में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पूर्व 16 दिसंबर की मध्यरात्रि किराये में 70 पैसे की बढ़ोतरी की थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सबसे बड़ी यूनियन में गिनी जाने वाली बीबीएन ट्रक यूनियन से करीब आठ हजार ट्रक जुड़े हैं। डीजल की कीमत 97 पैसे बढ़ी है। तय फार्मूले के तहत एक रुपये डीजल की कीमत में बढ़ोतरी होने के बाद ही भाड़ा बढ़ता है। लेकिन प्रदेश में लगने वाले वैट के चलते डीजल की कीमत 17 पैसे और बढ़ी है।

ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रतन चौधरी ने कहा कि डीजल में 97 पैसे के साथ हिमाचल का टैक्स मिलाकर कुल 1.14 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके हिसाब से मालभाड़े में 35 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है। किराये को लेकर उद्योगों के साथ साफ सुथरी व्यवस्था बनाई है। इस बढ़ोतरी से उद्योगों में आंशिक असर होने की बात कही जा रही है। हर पंद्रह दिन के अंतराल में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से जहां आम लोगों में रोष है वहीं कारोबारियों की चिंता भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगी नई किराया दरें
स्टेशन         पुराना     नया
रामशहर-      3455    3460
शिमला        9510    9555
अंबाला       8220    8255
चंडीगढ़      4350     4370
अमृतसर    11395   11465
दिल्ली       12765   12880
कोलकता   51390    52020
चेन्नई      79685    80700 हरिद्वार     11590    11675
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें