फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: श्रावण मास के सोमवार का बताया महत्व

Mon, 20 Jul 2026 07:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी के संडोली में भक्तमाल कथा के दौरान उपस्थित भक्तगण-संवाद।
विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर संडोली में चल रही है भक्तमाल की कथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। संडोली स्थित खाटू श्याम मंदिर में गुप्त नवरात्रों के उपलक्ष्य में आयोजित भक्तमाल कथा के छठे दिन, अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री ने श्रावण मास के पहले सोमवार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह दिन भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और यह हमें समता, प्रेम और आपसी भाईचारा सिखाता है।
पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव ने सदैव सभी को अपनाया है और किसी को भी अपने से दूर नहीं किया। जो भी भक्त सच्चे मन से उनसे कुछ मांगता है, वह उसे अवश्य प्रदान करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भगवान शिव से प्रेम और भक्ति के अतिरिक्त कुछ और मांगने पर व्यक्ति परेशान हो सकता है, क्योंकि वे केवल प्रेम और भक्ति ही प्रदान करने वाले देव हैं, इसीलिए उन्हें 'महादेव' कहा जाता है।
विज्ञापन

कथावाचक ने बताया कि भगवान शिव निरंतर प्रेम का वितरण करते रहते हैं। इसी श्रावण मास में मां पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए कठिन साधना और तपस्या की थी। इसी मास के सोमवार को व्रत रखकर मां पार्वती ने शिव को पाया था। आज भी भक्त इसी महीने में भगवान शिव की आराधना करते हैं और उनसे भक्ति व प्रेम प्राप्त करते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इसी श्रावण मास में सागर मंथन हुआ था और इसी मास में भगवान परशुराम ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कावड़ यात्रा की थी।
विज्ञापन

इस धार्मिक आयोजन में आयोजक गुरुदेव, राजा, बब्बू बिल्लावाली, गौसेवा आयोग के चेयरमैन धर्मपाल चौहान, जल प्रबंधन बोर्ड के पूर्व चेयरमैन दर्शन सैनी, देव राज चौधरी, नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, तरसेम चौधरी, हरनेक ठाकुर, बीडीसी जागीर सिंह, कालू राम, खुशी राम, मास्टर हरि चंद, स्कूल की प्रिंसिपल पूजा सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति और भक्तगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें