फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हैंडपंप में जहरीला पदार्थ डाला, चौकसी से बची जान

Fri, 30 Sep 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल में जहरीला पदार्थ मिलाने वालों को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई। एक के बाद एक  वारदात को शरारती तत्वों अंजाम दे रहे हैं लेकिन आईपीएच और पुलिस के हाथ खाली हैं। लोगों का कहना है कि हम खुश किस्मत हैं कि हर बार किसी न किसी तरह वह इस पानी को पीने से बच गए। नहीं तो कई लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। अब तो शातिर प्राकृतिक जल स्रोतों को भी निशाना बनाने लगे हैं।
विज्ञापन

 पेयजल टैंकों में जहर मिलाने की तीन घटनाओं के बाद चौकसी को धता बताते हुए शातिर अब हैंडपंपों को निशाना बनाने लगे हैं। शुक्रवार को शातिरों ने जाड़ला में हैंडपंप के हैंडल के रास्ते पंप की प्लेटों तक जहरीला पदार्थ डालकर स्रोत का पानी दूषित करने कोशिश की है। लेकिन शातिर नाकाम रहे हैं। जहर पानी के स्रोत तक नहीं पहुंचा। प्रभावित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बंद है। शुक्रवार को जब लोग हैंडपंप तक पहुंचे तो पानी में
बदबू थी।
  आईपीएच ने सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा तथा पानी के सैंपल लिए हैं। एसडीओ नीरज गुप्ता के अनुसार इसकी सूचना पुलिस चौकी में दे दी है। इन घटनाओं के बाद सुबाथू में हर कोई सहमा हुआ है। पुलिस महकमे से जल्द से जल्द शातिर को पकड़ने की गुहार लगाई है। वहीं बढ़ रही वारदातों को लेकर प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन


चार घटनाएं : आरोपी नहीं चढ़े हाथ
सुबाथू (सोलन)। पांच दिन में चार घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस शातिरों को ढूंढने में नाकाम साबित हो रही है। सोमवार को कक्कड़हट्टी पंचायत में स्कूल और गांव के पेयजल टैंक में जहर मिलाने का मामला हुआ। इसके बाद शड़ियाणा पंचायत के टैंक में जहर मिलाया गया। यह सप्लाई 2000 की आबादी को जानी थी लेकिन मोटर खराब होने से सप्लाई नहीं हुई। इसके बाद पटवारखाने और निजी घर की टंकियों में पानी में जहर मिलाया गया। अब हैंडपंप में जहर मिलाने की कोशिश की गई। पिछले तीन दिन से सुबाथू के प्रभावित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बंद है।

लोगों ने की टैंकर लगाने की मांग
पानी में जहरीला पदार्थ मिलाने की घटनाओं के बाद प्रभावित तीनों पंचायतों में पानी की सप्लाई बंद है। हैंडपंप एकमात्र पानी का सहारा था, जिन्हें जरीला करने की कोशिश की गई। तीन दिन से पानी बंद होने के कारण पेयजल किल्लत गहराने लगी है। प्रेमचंद ठाकुर, दिनेश ठाकुर, तेजपाल, मनमोहन कुमार, संजय कुमार, सुनील कुमार, दलीप, सरस्वती देवी और देवेंद्र शर्मा ने टैंकर लगाने की मांग की है। एसडीओ नीरज गुप्ता ने कहा कि पेयजल टैंकों की सुरक्षा के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। टैंकों की तालाबंदी की जा रही है। सफाई के बाद पानी के सैंपल चेक कर रहे हैं।

आरोपियों के करीब है पुलिस : डीसी
डीसी राकेश कंवर ने कहा कि पुलिस शातिरों के करीब पहुंच चुकी है। दो-तीन दिन में तथ्यों के साथ मामलों की तह तक पहुंचा जाएगा। आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। कहा कि जो कोई भी शातिर है, उसे आईपीएच के टैंकों की पूरी जानकारी है। हो सकता है कि यह साजिश किसी आपसी रंजिश का नतीजा हो। पुलिस जल्द इस मामले को हल करके आरोपियों को पकड़ लेगी। उन्होंने शिक्षा और आईपीएच विभाग को चौकस रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


हेल्प लाइन नंबर
आईपीएच: 9418026241, 9418200343        
पुलिस    : 01792275001
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें