उपमंडल की पंचायत हनुमान बड़ोग के तहत पलैणी घाटी वाया कुंदनपुर-बटेड़ एंबुलेंस मार्ग का निर्माण कार्य पंचायत तथा अन्य ग्राम वासियों के सहयोग से पूरा कर लिया है।
- फोटो : demo pic
उपमंडल की पंचायत हनुमान बड़ोग के तहत पलैणी घाटी वाया कुंदनपुर-बटेड़ एंबुलेंस मार्ग का निर्माण कार्य पंचायत तथा अन्य ग्राम वासियों के सहयोग से पूरा कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते के बीच में आने वाले सभी अवरोधों को गांव वालों से बातचीत कर आपसी सहमति से दूर किया है। इसके चलते यह कार्य पूरा हो पाया है। इस मार्ग की मांग तीस वर्ष से चली आ रही थी। लेकिन कुछ अवरोधों के कारण इस मार्ग का कार्य अधर में लटका हुआ था।
अब मार्ग का लोगों ने शुभारंभ कर इसे खोल दिया है। वहीं पंचायत प्रधान के अलावा कुछ अन्य लोगों ने इस सड़क के निर्माण के लिए जगह दी है। ग्रामीण हरिदास ठाकुर, किरपा राम, जमना देवी, तुलसी राम, पुरुषोत्तम, पूर्व पंच नीम चंद, मोहनलाल, नरेंद्र कुमार, बसंत लाल, पवन कुमार, देवी राम, धर्मचंद, ललित कुमार, कांशी राम, अनिल, गीता, राम सिंह और वीरेंद्र राठौर ने भी इस कार्य के लिए अपनी जमीन दी है। पंचायत प्रधान कृष्ण सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि वह इस मार्ग को तुरंत अपने अधीन लें। कंवर ने बताया कि इस मार्ग के बनने से बटेड़ की हरिजन बस्ती सहित पांच पंचायतों के गांव को लाभ मिलेगा। उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने के लिए पंचायत धुंधन का आभार भी व्यक्त किया है। इससे पंचायत धुंदन, सूरजपुर, सरयांज, बखालग और हनुमानबड़ोग के लोग लाभान्वित होंगे। यह करीब दो किमी लंबी सड़क हैं जो लोगों ने जनसहयोग से बनाई है।