फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारे देखणा नजारा हिमाचलो रा पर जमकर झूमे लोग

Sat, 12 Nov 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विकास खंड सोलन की पंचायत चामत-भड़ेच में देव विजेश्वर देवठन मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विकास खंड सोलन की पंचायत चामत-भड़ेच में देव विजेश्वर देवठन मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में गौरी शंकर एंड पार्टी ने धमाल मचाया और मेले को यादगार बना दिया। कलाकारों ने नाटियों के अलावा हिंदी और पंजाबी गानों से भी दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


गौरी शंकर की नाटियों पर यहां क्षेत्र के सैकड़ों युवा देर रात तक थिरकते रहे। इसके साथ ही देव बिजेश्वर देवठन मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। देव विजेश्वर मेले की दूसरी संध्या में गौरी शंकर एंड पार्टी की ओर से कलाकार पूनम शर्मा ने सूफी कलाम से शुरुआत की और अपनी आवाज का जादू बिखेरा। इसके बाद मुख्य कलाकार गौरी शंकर ने मंच संभाला और जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती बसेरा से.. भारत वंदना की। इसके बाद उन्होंने नाटियों का जो सिलसिला शुरू किया तो दर्शक झूम उठे। दर्शकों ने भी उनके साथ अपनी आवाज मिलाकर और तालियों से सहयोग किया।

उन्होंने घोणियों केलटी बिलड़े बानो, झूरी, हारे देखणा नजारा हिमाचलो रा, पारो आया बणजारा, कांडा चूटा कुंबरो रा, काला बाशा कौआ, तेरा मेरा प्यार आरिए, कुल्लू मनाली लागा मेला सहित अन्य पहाड़ी गाने लोगों की फरमाइश पर प्रस्तुत किए। राजेश ठाकुर ने मेरी रेशमा मेरी बाठणों,  कुल्लू मनाली लागा मेला, रेणुका माइए, सुनील कुमार ने हिंदी गानों में बड़ी दूर से आए हैं, आने से उसके आए बहार, जय-जय शिव शंकर, जट यमला पगला दिवाना, सहित पंजाबी गाने हायो रब्बा, तू माने या न माने सहित अन्य प्रस्तुतियों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। रंजना और मोना ने नृत्य प्रस्तुतियां दी और सोनू, रामलाल तथा मन्नू ने वाद्ययंत्रों से सहयोग दिया।
विज्ञापन


धार की टीम ने जीती कबड्डी
मेले के दौरान आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में आसपास की पंचायतों की कई टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वाईसी क्लब धार और शशल की टीमों के बीच हुआ। कांटे की टक्कर के साथ अंत में वाईसी क्लब धार ने शशल को हराकर जीत दर्ज की। पंचायत प्रधान आशा राम और उपप्रधान इंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि कबड्डी तथा अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने पुरस्कार वितरित किए। धनीराम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले स्कूली बच्चों को 5100 रुपये और विनोद सुल्तानपुरी ने 2100 रुपये की राशि दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें