फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: घर की लिपाई कर रहे पेंटर ने लाखों के आभूषण और नगदी की साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की का मामला, पीड़ित परिवार ने पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन

घर पर बेटे की शादी की चल रही थी तैयारी, आरोपी लापता
पुलिस ने मामला दर्ज कर दी जांच शुरू, आरोपी का फोन भी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। घर की लिपाई करने आए पेंटर ने मौका पाकर लाखों रुपये के आभूषणों और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता चलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आरोपी पेंटर फरार बताया जा रहा है और उसका फोन भी बंद है।
पुलिस के अनुसार दीना नाथ निवासी अर्की ने शिकायत में बताया कि उनके बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसके चलते उन्होंने ब्रह्मा कुमार को धर की लिपाई का ठेका दिया। ठेकेदार ने कमलेश और दीपक पटेल को काम का जिम्मा सौंपा। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह पत्नी के साथ किसी काम से दाड़लाघाट गए हुए थे, तब दोनों पेंटर घर में काम कर रहे थे। शाम को लौटने पर दीपक पटेल ने बताया कि उसके गांव में घर गिर गया है और उसे तुरंत वहां जाना है। उसने ठेकेदार के नाम पर 2000 रुपये भी लिए और चला गया। जब परिवार ने अलमारी खोली तो पत्नी के आभूषमों में मंगलसूत्र, कानों के कांटे, एक मर्दाना अंगूठी और करीब 1 लाख रुपये नकद गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीना नाथ ने बताया कि ठेकेदार ब्रह्मा कुमार से बात करने पर उसने दीपक पटेल से संपर्क किया, लेकिन वह टालमटोल करने लगा और बाद में फोन बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि दीपक काम करते वक्त बार-बार निचली मंजिल में जाता था। वहां उसने चोरी को अंजाम दिया। चोरी की कुल राशि और आभूषणों की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। एएसपी सोलन राजकुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें