फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाड़लाघाट में निकास सिस्टम होगा चकाचक

Fri, 15 Apr 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत दाड़लाघाट के वार्ड नंबर 9 की उपग्राम सभा की बैठक में अंबुजा चौक के पास बावड़ी के साथ स्नानागार बनाने का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य नरेंद्र चौधरी ने की। इसके अलावा  एसबीआई बैंक से लेकर अंबुजा चौक तक नाला पक्का करवाने, जाल्पा माता के मंदिर से आईटीआई तक डस्टबिन लगाने की मांग की गई। इस मांग को लेकर पंचायत द्वारा कार्यों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पंचायत के वार्ड नंबर 11 की उपग्राम सभा दयोठी कोटला नंवाला की बैठक उपप्रधान लेखराम की अध्यक्षता में हुई। इसमें आईपीएच के टैंकों की सफाई कराना, आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए कांटेदार तार लगवाने के कार्यों पर चरचा की गई। लोगों ने कहा कि आवारा पशुओं के आतंक के चलते कई किसानों ने तो फसलों को लगाना ही छोड़ दिया है। लिहाजा इस समस्या से निजात पाने के लिए शीघ्र कदम उठाने चाहिए।
 
साथ ही ग्रामसभा में फैसला लिया गया कि सड़क किनारे की निकास नालियों को दुरुस्त किया जाएगा। बरसात के दिनों में नालियों के अवरुद्ध होने से पानी सड़कों पर बहता है। इससे जहां सड़कें खराब होती हैं वहीं पानी बहकर लोगों के खेतों में जा पहुंचता है। इससे फसलों को भी नुकसान होता है। इसमें वार्ड सदस्य चंपा देवी ने ग्रामीणों को इन कार्यों को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें