फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा खेड़ा गोली कांड का मुख्य आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। कोरोना कर्फ्यू के दौरान हुए बहुचर्चित खेड़ा गोली कांड का मुख्य आरोपी जगपाल ऊर्फ काकू पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। नालागढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी जगपाल को हरियाणा के रायपुररानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस गोली कांड में अब अंतिम आरोपी हरियाणा निवासी अजय ही पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने आरोपी अजय को भी जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। फिलहाल, फरार अजय की चल व अचल संपत्ति को सीज कर लिया गया है। जांच के आधार पर माना जा रहा है कि जगपाल की ओर से चलाई गई गोली से ही सिमरन उर्फ सीमू की मौत हुई थी। गोली कांड में अभी तक पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गौर हो कि 24 मई को नालागढ़ बद्दी मार्ग पर खेड़ा गांव में दिनदहाड़े गोली कांड हुआ। इस वारदात में बेरछा पंचायत के खनुआ गांव के सिमरन उर्फ सीमू की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग घायल हो गए थे। डीएसपी नवदीप सिंह ने मुख्य आरोपी जगपाल सिंह ऊर्फ काकू गांव ठेडा तहसील बद्दी को गिरफ्तार कर लेने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले में तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में है जबकि 8 आरोपी पुलिस रिमांड पर है। एक को अभी पकड़ना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें