फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल नालागढ़ में एयर फाइबर सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ के पंजैहरा, नंड और सिरमौर के सराहां में बीएसएनएल की भारत एयर फाइबर सेवा शुरू हो गई है। बिना वायर की सेवा शुरू होने से अब तार टूटने और चोरी होने का भी झंझट नहीं रहेगा। उपभोक्ता फ्री कॉल और तेज गति से इंटरनेट का फायदा ले सकते हैं। वर्तमान में लॉक डाउन में बच्चे इस सेवा से ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं घर से कार्य करने वाले लोग भी सुविधा के फायदा ले सकते हैं। सोलन जिले के पंजैहरा और नंड में तेज गति की भारत एयर फाइबर सेवा शुरू हो गई है। इसका फायदा उपभोक्ता उठा रहे हैं। इसकी अधिकतम गति 30 मेगा बिट पर सेकेंड (एमबीपीएस) है। बीएसएनएल ने भारत एयर फाइबर को नालागढ़ में चैनल पार्टनर नित्या सोल्यूशन के साथ मिलकर सिरमौर जिले के सराहां में संतोष नेटवर्क के साथ मिलकर चालू किया है।
इन क्षेत्रों को मिल रही सुविधा
सराहां के साथ लगते सराहां बाजार, बाईपास टिक्कर, कोटी, चरावग, चमोरा, सिरमौर मंदिर, नवल, कांगर धरयार तथा पंजेहरा और नंड के साथ लगते जोघों, रिया, बगलैहड़, मियांपुर, पल्ली, गुलाबपुरा, महादेव, अंबवाला, जईवाला, जगतपुर, शेरांवाला, भोगपुर, रतयोड़, नयाग्राम, पतेलफल्लू, सोबन माजरा, पंजेहरा, कौलावाला, अंदरोला, नंड, कुंडलू, बैहली, मलहेनी, रजवाली, झिड़ीवाला, रेडू, भांगला, दभोटा, रत्योड़, प्लाट और नसराली गांव के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। यह सेवा बिना वायर के हैं। तार टूटने और चोरी होने से अब सेवाएं बाधित नहीं होंगी।
विज्ञापन

जल्द पर्यटक स्थल कसौली में मिलेगी सुविधा
बीएसएनएल के महाप्रंबधक जसपाल सिंह ने बताया कि जिन लोगों के बच्चे घर में ऑनलाइन क्लास लगा रहे हैं और जो लोग घर से काम रहे हैं, वह सेवा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही कसौली क्षेत्र को इस सेवा से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें