फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ का हलवा नाटक का मीठा मंचन

Thu, 09 Mar 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
पाईनग्रोव स्कूल धर्मपुर के आडिटोरियम में प्रणब संस्था ने गुड़ का हलवा नाटक का मंचन किया। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पाईनग्रोव स्कूल धर्मपुर के आडिटोरियम में प्रणब संस्था ने गुड़ का हलवा नाटक का मंचन किया। ग्रामीण परिवेश में संघर्ष करती कृषक महिला की कहानी को महिला दिवस पर कलाकारों ने शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। इस नाटक की परिकल्पना एवं निर्देशन संजीव आरोड़ा एवं  लेखन अनीता शर्मा ने किया है। इस मंचन में अन्नदाता की पीड़ा और परिवार के संघर्ष को बखूबी दर्शाया गया।
विज्ञापन


किसान रामू के इस संघर्ष और मजबूरी में उसकी पत्नी निर्मला कैसे साथ देती है। अपने अधिकारों एवं अत्याचारों के लिए पूंजीवाद से लड़ती है। गुड़ का हलवा में मुख्य पात्र निर्मला का किरदार अनीता शर्मा, किसान की भूमिका अंकुश शर्मा, साहूकार का पात्र हेमंत अत्रि, दादा की भूमिका संजीव अरोड़ा, बेटी की भूमिका गरिमा सिंह ने निभाई। किसान दिनू का पात्र गौरव मेहता, सेठानी का पात्र रितिका कंवर, शिक्षित युवक की भूमिका में रजत ठाकुर ने निभाई।

मंच सज्जा, प्रकाश व्यवस्था, वेशभूषा एवं रूप सज्जा में संजीव अरोड़ा के साथ प्रतिभा और कनिष्क प्रणव टीम ने सहयोग दिया। लघु फिल्म एक बूंद सागर में, का लोकार्पण भी किया गया। इस लघु फिल्म का निर्देशन एवं परिकल्पना संजीव अरोड़ा ने की है और प्रोडक्शन मैनेजर हेमंत अत्रि तथा सह-निर्देशक कमल किशोर हैं। मुख्य भूमिका मेें नुपूर वर्मा आरव, तारण, सोहम, रेखा वर्मा, डॉ. पद्मा झा, एसके झा, अंकुश शर्मा और हेमंत अत्रि ने अभिनय किया है।
विज्ञापन


संजीव अरोड़ा ने कहा कि इस फिल्म को शिक्षण संस्थाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए दिखाया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त सोलन द्वारा प्रणव संस्था को कला के क्ष्ेात्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रंगमंच में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने एवं लेखन में योगदान के लिए अनीता शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें