फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पेंशनरों की देनदारियां शीघ्र चुकाए सरकार

Mon, 06 Jul 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की बैठक के दौरान मौजूद संघ के सदस्य। स्रोत : संघ
विज्ञापन
15 फीसदी महंगाई राहत जारी करने की उठी मांग
विज्ञापन

14 सूत्रीय मांगपत्र की छह मांगों पर कार्रवाई शुरू होने का दावा
कुनिहार में भारतीय राज्य पेंशनर संघ की हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की बैठक सोमवार को इकाई अध्यक्ष आरपी जोशी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में संघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान पेंशनरों की लंबे समय से लंबित देनदारियों और महंगाई राहत की बकाया किस्तों का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। वक्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वित्तीय लाभों का समय पर भुगतान न होने से पेंशनरों में निराशा है और उन्होंने प्रदेश सरकार से इन देय राशियों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने बताया कि 13 मई को मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक हुई थी, जिसमें 14 सूत्रीय मांगपत्र पर विस्तार से चर्चा की गई थी। मुख्यमंत्री ने आगामी 31 जुलाई तक इन मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। शर्मा ने दावा किया कि इनमें से 6 मुख्य मांगों पर सरकार ने कार्रवाई शुरू भी कर दी है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और पेंशनरों को संशोधित वेतनमान की बकाया राशि का पूरा भुगतान किया जा चुका है। बैठक में प्रदेश के 18 पेंशनर संगठनों की संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि भविष्य में संयुक्त संघर्ष समिति पेंशनरों के हित में जो भी फैसला लेगी, भारतीय राज्य पेंशनर संघ उसका पूरी तरह समर्थन और सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें