फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ट्रक चालक से लूट के मामले में शामिल चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू में 15 जनवरी को चालक से की थी 12,400 की लूट
विज्ञापन

पुलिस अब इस मामले कर चुकी है सभी आरोपियों को गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश की सीमा परवाणू से ट्रक चालक के साथ लूट के मामले में शामिल अंतिम और चौथा आरोपी अर्जुन खुशवाह पुत्र हरिंद्र सिंह निवासी टिब्बी मोहल्ला कालका जिला पंचकूला, हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पहले से गिरफ्तार तीन आरोपियों की निशानदेही पर की। पुलिस ने आरोपियों से लूटी हुई राशि को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त दोनों मोटर साइकिलों को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों ने 15 जनवरी को परवाणू में ट्रक चालक से लूट की थी। वे ट्रक की चाबी के साथ 12,400 रुपये लूटकर फरार हो गए थे। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हाल में गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें