फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन सब्जी मंडी में लहसुन की पहली खेप ने दी दस्तक, 90 रुपये प्रति किलो तक मिले दाम

विज्ञापन
स​ब्जी मंडी सोलन में पहुंची लहसुन की पहली खेप। संवाद
विज्ञापन
शहर के साथ लगते बसाल क्षेत्र के किसान सात क्विंटल लहसुन पहुंचे मंडी
विज्ञापन

आगामी दिनों में अब सोलन समेत सिरमौर क्षेत्र से आएगा लहसुन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सब्जी मंडी सोलन में लहसुन के सीजन का आगाज हो गया है। मंडी में इस साल की लहसुन की पहली खेप पहुंच चुकी है, जिससे किसानों और व्यापारियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि इस बार अधिकतर क्षेत्रों में लहसुन की फसल खराब हो चुकी है। इससे लहसुन के अच्छे दाम मिलने के भी आसार है। पहले दिन सोलन के साथ लगते बसाल से लहसुन पहुंचा है। मंडी में किसान पहली खेप के रूप में करीब सात क्विंटल लहसुन मंडी में बिक्री के लिए आया। मंडी में पहले दिन लहसुन की गुणवत्ता को देखते हुए किसानों को 90 रुपये प्रति किलो तक का बेहतरीन दाम मिला। आढ़ती गुरमीत साहनी, काका ने बताया कि यह अभी शुरुआत है। आने वाले दिनों में सोलन जिला के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ सिरमौर से भी भारी मात्रा में लहसुन की आवक शुरू हो जाएगी। सिरमौर का लहसुन अपनी बेहतरीन गुणवत्ता के लिए देशभर में मशहूर है, जिससे मंडी में रौनक और बढ़ने की उम्मीद है। सिरमौर के बाद कुल्लू में भी लहसुन की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। सोलन और शिमला में भी लहसुन उगाया जाता है।
विज्ञापन

सिरमौर और सोलन में सबसे पहले तैयार होता है लहसुन
जिला सिरमौर और सोलन में अप्रैल और मई के बीच तक लहसुन की फसल तैयार हो जाती है। जिले में सबसे पहले फसल तैयार होने के कारण शुरू में किसानों को फायदा मिलता है। सोलन का लहसुन देश ही नहीं, विदेशों में भी भेजा जाता है। इसमें यहां के लहसुन की दक्षिण भारत की मंडियों में भारी मांग रहती है। केरल, कर्नाटक, आंध्र प्ररदेश, तमिलनाडु के अलावा उत्तर-पूर्व के राज्य त्रिपुरा व सिक्किम भी पिछले वर्ष सोलन से लहसुन की खरीदारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें