फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अर्की के बातल में बस स्टैंड व सार्वजनिक सेवा केंद्र भवन जनता को समर्पित

विज्ञापन
अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बातल में सार्वजनिक सेवा केंद्र का लोकार्पण करते 
विज्ञापन
सांसद सुरेश कश्यप ने किया लोकार्पण,कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण भाजपा की प्राथमिकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की/सोलन। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बातल में सांसद निधि से नवनिर्मित बस स्टैंड एवं सार्वजनिक सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित बस स्टैंड से स्थानीय लोगों और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं सार्वजनिक सेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को डिजिटल सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही सुलभ हो सकेगा। कार्यक्रम में अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा और सोलन जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने संसद में 16 और 17 अप्रैल को हुई कार्यवाही का उल्लेख करते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दलों ने महत्वपूर्ण संवैधानिक संशोधन विधेयकों और महिला भागीदारी से जुड़े मुद्दों का विरोध कर देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं को नीति निर्माण में भागीदारी देना कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका प्राकृतिक अधिकार है। जो दल इस ऐतिहासिक अवसर को रोक रहे हैं, उन्हें आने वाले चुनावों में देश की महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने दशकों तक महिलाओं को संसद और विधानसभाओं से दूर रखने की साजिश रची और अब जब भाजपा सरकार इसे लागू करना चाहती है, तो वे बाधाएं खड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें